तृणमूल और माकपा छोड़कर 30 कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

 

हुगली, 16 जुलाई । हुगली जिले के चुचुड़ा नगरपालिका के आठ, 10 और 15 नंबर वार्ड से तृणमूल कांग्रेस और माकपा के करीब 30 कार्यकर्ताओं ने बुधवार शाम अपनी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया।
यह कार्यक्रम हुगली जिला भाजपा कार्यालय में शाम छः बजे आयोजित किया गया। सभी नव-निर्दिष्ट कार्यकर्ताओं को भाजपा का झंडा हुगली सांगठनिक जिला भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम चटर्जी ने खुद सौंपा। इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने कहा कि यह लोगों का ममता सरकार और वामपंथी दलों से मोहभंग का परिणाम है।
इस मौके पर जिला भाजपा अध्यक्ष गौतम चटर्जी ने कहा कि राज्य में तृणमूल सरकार के भ्रष्टाचार, तानाशाही और आम जनता की उपेक्षा से त्रस्त होकर अब लोग भाजपा की ओर देख रहे हैं। आज चुचुड़ा के विभिन्न वार्डों से तृणमूल और माकपा के कार्यकर्ता हमारे साथ जुड़ गए हैं। यह भाजपा के जनसमर्थन का प्रमाण है।
भाजपा में शामिल हुए कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस और वामपंथी पार्टियों में अब कार्यकर्ताओं की कोई इज्जत नहीं रही। स्थानीय विकास कार्य ठप हैं और आम जनता की समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है। इसलिए उन्होंने भाजपा का झंडा थाम लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *