
बच्चों का बचपन छीना नहीं जाएगा: मेयर
आसनसोल: पश्चिम बंगाल सरकार के द्वारा शुरू किए गये “चाइल्ड लेबर हटाओ अभियान” को लेकर पूरे राज्य में जागरूकता अभियान शुरू किया जा रहा है।
इसी दौरान शुक्रवार को आसनसोल नगर निगम के द्वारा “चाइल्ड लेबर हटाओ अभियान” को लेकर एक अहम बैठक का आयोजन आसनसोल स्थित आलोचना भवन किया गया। बैठक में आसनसोल नगर निगम, श्रम विभाग, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक की अध्यक्षता आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय ने किया।
बैठक के दौरान आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि जहां भी बच्चों को काम करते देखा जाए, तुरंत कार्रवाई की जाए। किसी भी हाल में बच्चों का बचपन छीना नहीं जाएगा।
मेयर ने बताया कि राज्य सरकार ने ‘बाल श्रम मुक्त नगर’ अभियान को और तेज़ी से लागू करने जा रही है। इस अभियान के दौरान जिन बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कराया जाएगा, उन्हें मुफ्त शिक्षा, भोजन और पुनर्वास की व्यवस्था दी जाएगी। साथ ही चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर को एक्टिव मोड में रखा जाएगा हेल्पलाइन नंबर पर क्षेत्र के नागरिक तत्काल जानकारी दे सकेंगे।
हर वार्ड में नगर निगम अधिकारी विशेष मॉनिटरिंग दल बनाएंगे जो होटल, दुकान, कारखानों आदि की निगरानी करेंगे।
मेयर ने आम नागरिकों, शिक्षकों, सामाजिक संस्थाओं से अपील की कि वे बाल श्रम के खिलाफ क्षेत्र में जागरूकता बढ़ाएं और खुद भी इसकी रिपोर्टिंग करें। मेयर ने कहा कि यह सिर्फ सरकार की नहीं समाज की भी ज़िम्मेदारी है कि कोई बच्चा बचपन से वंचित न रहे।
मेयर ने कहा कि अगर किसी अधिकारी की लापरवाही से किसी बच्चे का शोषण सामने आता है, तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी।
