विश्वभारती में मनाई गई रवींद्र जयंती

बोलपुर, 09 मई । बीरभूम जिले के विश्वभारती विश्वविद्यालय में भव्यता के साथ गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर का जन्मदिन मनाया गया। देश में युद्धकालीन स्थिति के बावजूद, शांतिनिकेतन में शुक्रवार की सुबह संगीत से भरपूर थी, जिसने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह रवीन्द्र भवन में रवींद्र संगीत, वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा शुरू की गई। रवींद्र जन्मोत्सव समारोह सुबह पांच बजे गौड़प्रांगण में बैतालिक के साथ शुरू हुआ। इसके बाद शाम 5:30 बजे रवींद्र भवन में काव्यपाठ किया गया, सात बजे पारंपरिक पूजा घर में ब्रह्म उपासना और वैदिक मंत्रोच्चार किया गया। इसके बाद माधवीवितन में सुबह नौ बजे कविगुरू को श्रद्धा निवेदित की गई। विश्वभारती के कुलपति प्रबीर कुमार घोष ने रवींद्र भवन में कवि द्वारा इस्तेमाल की गई कुर्सी पर फूल चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर कार्यवाहक जनसंपर्क अधिकारी अतीगा घोष, अंतर्राष्ट्रीय बांग्लादेश भवन के मुख्य समन्वयक मानवेन्द्र मुखर्जी सहित अन्य प्रोफेसर, अधिकारी, कार्यकर्ता और छात्र उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि 17 सितंबर 2023 को यूनेस्को ने विश्व कवि रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा स्थापित विश्वभारती विश्वविद्यालय को ‘विश्व धरोहर’ का खिताब दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *