चित्तरंजन रेल कारखाना में मनाई गई डॉ.अंबेडकर जी की 134 वीं जयंती


चित्तरंजन: 14.04.2025, चित्तरंजन रेल इंजन कारखाना (चिरेका) में 14 अप्रैल को देश के संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 134 वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन तकनीकी प्रशिक्षण केंद्र के बघवार हॉल में समारोह पूर्वक किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद श्री विजय कुमार, महाप्रबंधक चिरेका ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित किया। इसके अलावा एससी एसटी एसोसिएशन के अध्यक्ष, सचिव एवं संगठन के पदाधिकारी, विभागों के प्रधान अध्यक्ष,अधिकारी और कर्मचारी गण ने भी डॉ आंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। श्री कुमार ने अपने संबोधन में कहा की बाबा साहब की जीवनी प्रेरणादायक है। इनकी जीवनी से हम सभी को सीख लेने की जरूरत है l समाज सुधारक के रूप में इनकी भूमिका को देश हमेशा याद रखेगा। एससी एसटी एसोसिएशन के सचिव ने भी इस मौके पर अपने विचार प्रकट किए।
डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जीवनी पर आयोजित निबंध प्रतियोगीता में सफल प्रतिभागियो को श्री कुमार महा प्रबंधक ने सम्मानित किया एवं बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *