दुर्गापुर के कोकओवेन थाना पुलिस ने महिलाओ से छिनतई करने वाले गिरोह के दो छिनतई बाज को किया गिरफ्तार

 

दुर्गापुर। आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के  कोकओवेन थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दुर्गापुर के कोकओवेन थाना पुलिस ने इलाके के विभिन्न क्षेत्रों मे राह चलती महिलाओ के गले से सोने के चैन छिनतई करने वाले गिरोह के दो छिनतई बाज को गिरफ्तार किया है।पुलिस सूत्रों के अनुसार कोकओवन थाना मे बीते कई दिनों से दुर्गापुर के विभिन्न क्षेत्रों मे महिलाओ से छिनतई के मामले का शिकायत पुलिस को मिल रही थी।जिनका निपटारा करने के लिए थाना प्रभारी मोईनुल हक के नेतृत्व में एक टीम गठित कर जाच चल रही थी। इसी बीच पुलिस ने दुर्गापुर के विभिन्न इलाकों में महिलाओं के गले और कानों से सोने के हार और पेंडेंट चोरी करने वाले एक गिरोह को गिरफ्तार किया है। वे अलग-अलग इलाकों में बाइक पर सवार होकर सड़कों पर महिलाओं को निशाना बनाते थे। ऐसे ही एक घटना को अंजाम देने वह डीपीएल कॉलोनी इलाके पहुंचे। उनकी गाड़ी को देख पुलिस को संदेह हुए तभी पुलिस उनसे पूछताछ की तो उन्होंने वहां से भागने की कोशिश की। लेकिन आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने इस मामले में दो लोगो को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को गुरुवार को दुर्गापुर महकमा अदालत मे पेश किया गया और पुलिस इन्हें हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Can we help you?