आसनसोल मे विधायक अग्निमित्रा पाल की गिरफ्तारी के खिलाफ भाजपा ने सड़क जाम और टायर जलाकर किया विरोध प्रदर्शन

आसनसोल। आसनसोल दक्षिण की भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल की गिरफ्तारी के खिलाफ आसनसोल की सड़कों पर भाजपा कार्यकर्त्ताओं द्वारा व्यापार प्रदर्शन देखने को मिला। प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज के खिलाफ विधायक अग्निमित्रा पॉल के नेतृत्व मे विरोध प्रदर्शन दौरान विधायक अग्निमित्रा पॉल सहित आठ विधायकों कों कोलकाता के लालबाजार पुलिस थाने में हुई गिरफ्तारी के विरोध में और शिक्षकों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज के खिलाफ भाजपा ने आसनसोल के चित्रा मोड़ पर टायर जलाकर घंटों सड़क जामकर विरोध प्रदर्शन किया और हमारी नेता को रिहा करो के नारे लगाए। इस प्रदर्शन का नेतृत्व आसनसोल दक्षिण मंडल 1 के अध्यक्ष सोमनाथ मंडल ने किया। उनका कहना था, यह गिरफ्तारी राजनीतिक साजिश है।अगर सरकार ने कार्रवाई नहीं रोकी, तो आंदोलन पूरे बंगाल में फैलेगा। प्रदर्शनकारियों ने लगभग 1 घंटे तक चित्रा मोड़ पर सड़क को अवरुद्ध रखा, जिससे यातायात पूरी तरह से ठप हो गया। वही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि अग्निमित्रा पाल को बिना शर्त रिहा किया जाए। राजनीतिक बदले की भावना से की गई कार्रवाई तुरंत रोकी जाए। भविष्य में भाजपा नेताओं को निशाना बनाने से परहेज किया जाए। प्रदर्शनकारियों ने कहां अग्निमित्रा पॉल को जल्द रिहा नहीं किया गया, तो पुरे जिला से लेकर राजधानी तक बड़ा आंदोलन किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *