बराकरक चैम्बर ऑफ कॉमर्स की नवनिर्मित कार्यकारिणी की सभा

बराकर। बराकर चैम्बर ऑफ कॉमर्स की कार्यकारिणी सदस्यता सभा का आयोजन चैम्बर के वर्तमान अध्यक्ष शिव कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में कल्याणेश्वर रोड स्थित चैम्बर कार्यालय में किया गया। अध्यक्ष अग्रवाल ने वार्ता में बताया कि एक्जीक्यूटिव कमिटी ने 21 सदस्यों की सूची को मान्यता दी है जिसमें निम्न गणमान्य व्यक्तियों नाम उनके पद के साथ चयनित हुआ है।
अध्यक्ष – शिव कुमार अग्रवाल
कार्यकारी अध्यक्ष – बाल मुकुंद अग्रवाल
उपाध्यक्ष – सीताराम बर्नवाल
सचिव – किशन दुधानी
संयुक्त सचिव – मयंक सुहासरिया
सहायक सचिव – सौरभ अग्रवाल
कोषाध्यक्ष – श्री नारायण सुहासरिया
अध्यक्ष शिव कुमार अग्रवाल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इन कार्यकारिणी सदस्यों का समय काल 2 वर्षों 01.04.2025 से 31.03.2027 तक कार्यकारी रहने वाला है। अध्यक्ष शिव कुमार अग्रवाल ने वार्ता में यह भी कहा कि व्यापारियों के हित में यथासंभव हमारी ओर से हर प्रयास सफलता प्रदान करेगा। चैम्बर की सभी चयनित कार्यकर्ता अपना बहुमूल्य समय प्रदान कर सभी की मान मर्यादा और सेवा भाव को और आगे बढ़ाएंगे। सदस्यों की संख्या में व चैम्बर की ख्याति में और भी वृद्धि की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Can we help you?