गवरजा मंडलियों का नागरिक स्वास्थ्य संघ ने किया स्वागत

कोलकाता । महानगर में गवरजा मंडलियों का स्वागत कलाकार स्ट्रीट, संघ चौक पर परम्परा अनुसार नागरिक स्वास्थ्य के अध्यक्ष कुंज बिहारी अग्रवाल, मैनेजिंग ट्रस्टी सुरेन्द्र अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष विजय दमानी के मार्गदर्शन में किया जा रहा है । महोत्सव में सहयोगी समाजसेवी श्याम अग्रवाल (मीनू साड़ी), पूर्व विधायक संजय बक्शी, पार्षद महेश शर्मा, मीना पुरोहित, विजय ओझा, समाजसेवी प्रकाश केडिया, गणेश मिमानी, प्रदीप मजुमदार, कॉमेडियन मुकेश सोनी, ज्योतिषाचार्य राजेन्द्र व्यास (मनु), चांद रतन लखानी एवम् अतिथियों का स्वागत संस्था के उपाध्यक्ष इन्द्र कुमार डागा एवम् सचिव विकास चन्द चांडक, नरेन्द्र अग्रवाल, गोरधन मूंधड़ा, आलोक दमानी, विकास जयसवाल सहित कार्यकर्ताओं ने किया । संघ चौक में महोत्सव में श्री श्री मनसापूर्ण गवरजा माता सेवा ट्रस्ट, श्री श्री गवरजा माता पारख कोठी, श्री बलदेवजी गवरजा माता सेवा ट्रस्ट, श्री निम्बुतल्ला पंचायत गवरजा सेवा ट्रस्ट, श्री श्री गवरजा माता गांगुली लेन, श्री श्री गवरजा माता कलाकार स्ट्रीट, श्री श्री गोवर्धन नाथजी मन्दिर गौरी माता, श्री श्री बांसतल्ला गवरजा माता कमेटी, श्री श्री गवरजा माता हंसपुकुर मंडल का स्वागत कार्यकर्ताओं ने किया । भजन मंडलियों के गायन से वातावरण भक्तिमय हो गया । बसंत (झबरू) दुजारी, श्रीबल्लभ दुजारी, बिमल बालासिया, संजय मोहता, हरी प्रकाश सोनी, सुरेश राठी, गणेश प्रसाद लाखोटिया, महेश आचार्य, वर्षा डागा, सुनीता दुजारी, अनीता दुजारी, कृष्णा बागड़ी, रेणु गुप्ता, वीणा लोहिया एवम संघश्री महिला समिति की सदस्याएं सक्रिय हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *