दक्षिण बंगाल के कई जिलों में रविवार तक लू की संभावना : आईएमडी

 

कोलकाता, 29 मार्च । दक्षिण बंगाल के कई जिलों में रविवार तक लू जैसे हालात बने रहने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को बताया कि गंगा किनारे के पश्चिम बंगाल में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक रह सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक दक्षिण बंगाल के अधिकतम इलाकों में तापमान में तीन से पांच डिग्री की वृद्धि जारी रह सकती है। खासकर दक्षिण 24 परगना, उत्तर 24 परगना, पश्चिम मेदिनीपुर, पश्चिम बर्धमान और बीरभूम जिलों में रविवार तक लू की स्थिति बनी रह सकती है।

हालांकि, सोमवार से अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना जताई गई है। कोलकाता में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब तीन डिग्री अधिक रहा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *