विधायक ने दो पुलिया के निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

 

जलपाईगुड़ी, 28 मार्च । जिले के राजगंज ब्लॉक के शिकारपुर ग्राम पंचायत में शुक्रवार को स्थानीय विधायक खगेश्वर राय ने दो पुलिया के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया है। दोनों में पुलिया के निर्माण कार्य में लगभग 18 करोड़ रूपये की लागत आएगी। पश्चिमबंग ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण (डब्ल्यूबीएसआरडीए) की फंड से दोनों पुलिया के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस दौरान जलपाईगुड़ी जिला परिषद के कर्माध्यक्ष रणबीर मजूमदार, राजगंज पंचायत समिति की अध्यक्ष रूपाली दे सरकार, शिकारपुर ग्राम पंचायत की प्रधान प्रभा कुजूर, पानीकौरी ग्राम पंचायत की प्रधान पापिया सरकार सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।
विधायक खगेश्वर राय ने कहा कि शिकारपुर ग्राम पंचायत में दो पुलिया के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया है। जिसमें एक बेलाकोवा के साहेबबाड़ी में 10 करोड़ 42 लाख रुपये की लागत से निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया है। वहीं, हसुआपाड़ा गांव में चवाई नदी पर करीब सात करोड़ 41 लाख रुपये की लागत से दूसरे पुलिया के निर्माण में कार्य का शिलान्यास किया गया है। दोनों पुलिया के निर्माण से इलाके की संचार व्यवस्था बेहतर हो जाएगी। ग्रामीणों को यातायात करने में सुविधा होगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *