कोलकाता,२६ मार्च : राज्य की प्रसिद्ध सेवा संस्था सोसायटी बेनिफिट सर्कल द्वारा हमीरगाछी स्थित संस्था के चिकित्सालय से निःशुल्क चश्मों का वितरण किया गया। माल्या स्टेशन के निकट ग्राम क्षेत्र में संस्था लगातार सेवा कार्य करती रहती है, इसी श्रृंखला में यह एक उत्तम सेवा शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें करीब ५८ जरूरतमंदों को निःशुल्क चश्में वितरित हुए। ज्ञात रहे की प्रत्येक माह इसी चिकित्सालय से निःशुल्क चस्मों का वितरण किया जाता है। संस्था के अध्यक्ष पवन बंसल के निर्देश पर संस्था लगातार सेवा कार्य के नए आयामों को छू रही है। सेवा परमो: धर्म: की भावना को आत्मशक्त करके संस्था सभी कार्यों को संपन्न करते आ रही है। चक्षु विशेषज्ञ डॉ शमीम अहमद, डॉ घोष, के साथ अरुण झुनझुनवाला, अजय दास आदि की उपस्थित एवं योगदान से शिविर सुचारू रूप से संपन्न हुआ। अपने चक्षु सेवा कार्यों को बढ़ाते हुए संस्था कोलकाता के मध्य गणेश टॉकीज के निकट चक्षु क्लिनिक एवं सेवा सेंटर खोलने जा रही है। यह जानकारी संस्था के प्रधान सचिव आदित्य विक्रम तुल्स्यान ने दी