तृणमूल नेता उदयन गुहा ने भाजपा पर लगाया मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप

कूचबिहार, 23 फ़रवरी । तृणमूल नेता उदयन गुहा ने भाजपा पर मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा बंगाल की मतदाता सूची में दूसरे राज्यों के निवासियों के नाम दर्ज करवा रही है।

दरअसल, हाल ही में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भारतीय जनता पार्टी पर मतदाता सूची में धांधली के आरोप करवाने के आरोप लगाये थे। उन्होंने इस मामले को लेकर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को चेतावनी दी थी। अब विधायक और उत्तर बंगाल विकास मंत्री उदयन गुहा ने भाजपा को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने सरकारी अधिकारियों को भी निशाना बनाया।

रविवार को विधायक एवं उत्तर बंगाल विकास मंत्री उदयन गुहा ने कूचबिहार में एक बैठक की। वहां उन्होंने कई मुद्दों पर विपक्षी भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि भाजपा ने मतदाता सूची में हेराफेरी करके दिल्ली में जीत हासिल की है। काफी संभावना है कि भाजपा बंगाल में भी यही प्रयास करेगी।

उनके शब्दों में, भाजपा बंगाल में भी मतदाता सूची को कमजोर करने की कोशिश करेगी।लेकिन जो भी मतदाता सूची में गड़बड़ी करने की कोशिश करेगा तृणमूल उसे नहीं छोड़ेगी। उन्होंने सभी को अपने क्षेत्र की मतदाता सूची पर नजर रखने के भी निर्देश दिए।

उदयन गुहा का दावा है कि इस मतदाता सूची में हेराफेरी में न केवल भाजपा, बल्कि उच्चतम स्तर पर सरकारी अधिकारी भी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *