बर्दवान में भारतीय सेना का ब्रह्मास्त्र पूर्व सैनिक सम्मेलन, युद्ध विधवाओं और पूर्व सैनिकों को मिला सम्मान

कोलकाता, 17 फरवरी । भारतीय सेना की ब्रह्मास्त्र कोर ने पूर्वी कमान के तत्वावधान में पानागढ़ मिलिट्री स्टेशन, बर्दवान जिला (पश्चिम बंगाल) में भव्य ब्रह्मास्त्र पूर्व सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया। यह सम्मेलन बीरभूम, बर्दवान पूर्व और पश्चिम, बांकुड़ा और पुरुलिया जिलों के पूर्व सैनिकों और युद्ध विधवाओं के लिए आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों ने भाग लिया।

इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य पूर्व सैनिकों के साथ सीधा संवाद स्थापित करना, उनके कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ दिलाना और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए मंच उपलब्ध कराना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रह्मास्त्र कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल वाई एस अहलावत ने की, जिन्होंने चुनिंदा पूर्व सैनिकों और युद्ध विधवाओं को सम्मानित किया।
——
पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान के लिए विशेष व्यवस्था
सेना ने इस कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों की पेंशन से जुड़ी समस्याओं को हल करने के लिए रिकॉर्ड कार्यालय काउंटर स्थापित किए, जहां लंबे समय से लंबित मामलों को सुलझाने की पहल की गई। इसके अलावा, भारतीय सेना के विभिन्न संगठनों ने अपने सूचना काउंटर और हेल्प डेस्क स्थापित किए, जिनमें शामिल थे –

आर्मी वेलफेयर प्लेसमेंट ऑर्गेनाइजेशन

आर्मी भर्ती कार्यालय

आर्मी वेलफेयर हाउसिंग संगठन

ईसीएचएस (पूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना)

राज्य सैनिक कल्याण एजेंसियां

इन सहायता केंद्रों पर पूर्व सैनिकों को उनकी शिकायतों के निवारण और नई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।

सम्मेलन में सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने पूर्व सैनिकों को केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और उन्हें इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही, भविष्य में भी इस तरह के आयोजनों के माध्यम से पूर्व सैनिकों को सहायता प्रदान करने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।

इस आयोजन ने पूर्व सैनिकों और सेना के बीच संबंधों को और मजबूत किया और उनके कल्याण के प्रति भारतीय सेना की प्रतिबद्धता को दर्शाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Can we help you?