पुरुलिया : राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के बारे में अच्छी सोच का नतीजा है कि राज्य में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लाखों महिलाएं आज अपने पैरों पर खड़ी हो गई हैं।
उक्त बातें पश्चिमी क्षेत्र विकास विभाग की मंत्री संध्या रानी टुडू ने शुक्रवार को पुरुलिया के जीईएल चर्च मैदान में सृष्टि श्री मेला का उद्घाटन करते हुए कही। मेले का उदघाटन मंगलदीप प्रज्वलित कर किया गया। यह मेला 21 जनवरी तक जारी रहेगा।
इस वर्ष स्वयं सहायता समूह के सदस्य मेले में अपने हाथ से बनाई गई वस्तुएं लेकर आए। इस मेले में विभिन्न हस्तनिर्मित वस्तुओं के अलावा विभिन्न स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों द्वारा निर्मित घरेलू सामान भी बेचे जाएंगे। सृष्टि श्री मेले में 37 दुकानें हैं। यहां प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा।
मेले के उद्घाटन पर मंत्री संध्या रानी टुडू के अलावा जिला परिषद अध्यक्ष निवेदिता महतो, नगर प्रमुख नबेंदु महाली व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।