दुर्गापुर में रेलवे बूलडोजर पर बवाल, तृणमूल नेता और रेलवे अधिकारियों में तीखी नोकझोंक

दुर्गापुर । दुर्गापुर के अंबेडकर कॉलोनी में अतिक्रमण हटाने के लिए गुरुवार को रेल अधिकारियों की टीम बूलडोजर लेकर पहुंची। जैसे ही एक घर पर तोड़फोड़ शुरू हुई, स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और टीम का विरोध करने लगे। इस दौरान, मौके पर पूर्व तृणमूल विधायक विश्वनाथ पाड़ियाल अपने समर्थकों के साथ पहुँच गए और काम रोकने का प्रयास किया। पूर्व विधायक और रेल अधिकारियों के बीच जमकर बहस हुई। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि स्थानीय लोगों ने रेल अधिकारियों को घेरकर जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया। विरोध और बढ़ते तनाव को देखते हुए रेल अधिकारियों को कार्रवाई बीच में ही रोकनी पड़ी और वे लौट गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *