गंगासागर से लौटते समय दिल का दौरा पड़ने से उत्तर प्रदेश निवासी की मौत

कोलकाता, 12 जनवरी । गंगासागरौ से लौटते समय एक तीर्थयात्री की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतक का नाम आदेश सिंह तिवारी (59) है। वह उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के बच्चनपुर गांव के निवासी बताए गए हैं।

सूत्रों के अनुसार, आदेश सिंह आठ जनवरी को पांच रिश्तेदारों के साथ गंगासागर आये थे। गंगासागर से लौटने के दौरान रविवार दोपहर नामखाना बस स्टैंड पर नहाते समय उनकी तबीयत खराब हो गई। खबर मिलते ही स्थानीय डॉक्टर मौके पर पहुंचे और उपचार किया। इस बीच पुलिस को भी खबर दी गई। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे काकद्वीप महाकमा अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उल्लेखनीय है कि प्रशासन ने मेला परिसर में किसी के बीमार पड़ने की स्थिति में आपातकालीन सेवाओं की व्यवस्था की है। हाल ही में आउट्रम घाट से मेले का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि किसी के बीमार पड़ने की स्थिति में 515 बिस्तरों वाली गहन चिकित्सा इकाई की व्यवस्था की गई है। वहां प्राथमिक देखभाल में विशेषज्ञ डॉक्टर भी मौजूद रहेंगे। गंगासागर मेला 16 जनवरी तक चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Can we help you?