महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ही होंगे, जो 5 दिसंबर को सीएम पद की शपथ लेंगे। देवेन्द्र फडणवीस सर्वसम्मति से महाराष्ट्र भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए।
इससे पहले बीजेपी की कोर कमेटी की बैठक में फडणवीस के नाम पर मुहर लगाई गई।
सूत्रों के अनुसार कल यानी 5 दिसंबर को देवेंद्र फडणवीस दो डिप्टी सीएम के साथ मुख्यमंत्री पद की शपल लेंगे। मुंबई में बीजेपी विधायक दल की बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक में पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक, केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और विजय रूपाणी मौजूद हैं।
https://x.com/ANI/status/1864196796475691097?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1864196796475691097%7Ctwgr%5E61056f205565d125b0e48de024ce7158e6d5ea85%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=http%3A%2F%2Fapi-news.dailyhunt.in%2F
5 दिसंबर को लेंगे सीएम पद की शपथ
मुंबई में बीजेपी विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से देवेंद्र फडणवीस को विधायक दल का नेता चुना गया है। ऐसे में अब वो महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री होंगे। फडणवीस पांच दिसंबर को तीसरी बार सीएम पद की शपथ लेंगे।
बैठक के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए विजय रुपाणी ने ऐलान करते हुए कहा कि मैं देवेंद्र फडणवीस को पार्टी के नेता के रूप में घोषित करता हूं। बता दें कि चंद्रकांत पाटिल और सुधीर मुगंनटीवार ने फडणवीस के नाम का प्रस्ताव रखा।
नागपुर में जश्न का मौहाल
इधर, जैसे ही देवेंद्र फडणवीस के नाम का ऐलान हुआ, उधर, नागपुर में भाजपा नेता फडणवीस के आवास के बाहर जश्न मनाना शुरू हो गया। कार्यकर्ता ढोल पर नाचने लगे और जमकर समर्थन में नारे लगाना शुरू कर दिया।
132 सीटें जीतीं जो इतिहास में सबसे ज्यादा-बावनकुले
इस दौरान महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा, “देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में हम सभी ने ऐतिहासिक चुनाव लड़ा और महायुति के लिए ऐतिहासिक जनादेश हासिल किया। हम प्रधानमंत्री मोदी की मदद से महाराष्ट्र को नंबर वन स्थान पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमें महाराष्ट्र के करोड़ों लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहिए कि हमने 149 सीटों पर चुनाव लड़ा और 132 सीटें जीतीं जो इतिहास में सबसे ज्यादा है। हमारे सहयोगियों ने भी 57 और 41 सीटें जीतीं। 7 विधायकों ने भी हमें समर्थन दिया है, इसलिए इस विधानसभा में हमारे पास 237 महायुति सदस्य होंगे।”
