रानीगंज मे तृणमूल पंचायत सदस्य पर कोयला चोरी में शामिल होने का लगा आरोप

रानीगंज। एक तृणमूल कांग्रेस पंचायत सदस्य पर कोयला चोरी में शामिल होने का आरोप लगा, इस घटना से इलाके हड़कंप मंच गया। रानीगंज के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 19 के जेके नगर इलाके में पुलिस एक कोयला लदा ट्रक को पकड़ा। जांच के दौरान पता चला कि रानीगंज के जेमारी पंचायत सदस्य कालीचरण बाउरी की संलिप्तता है। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी तृणमूल पंचायत सदस्य फरार है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, बीते शनिवार की रात ईसीएल की एक कोयला खदान से कोयला चोरी कर ट्रक पर लादा गया था। सूचना मिलते ही पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 19 के जेके नगर इलाके में ट्रक को पकड़ लिया। ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। जांचकर्ताओं के अनुसार आरोपी से पूछताछ के बाद कालीचरण का नाम सामने आया। इसके बाद जामुरिया थान के श्रीपुर फांड़ी में आरोपी तृणमूल पंचायत सदस्यों समेत कई लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी गयी। रानीगंज तृणमूल ब्लॉक अध्यक्ष देवनारायण दास ने कहा कि उन्हें सूचना मिली है। अगर कालीचरण दोषी पाए गए तो पार्टी उचित कार्रवाई करेगी। पार्टी ऐसे कृत्यों को कभी माफ नहीं करती। कानून का पालन करेगा। जो लोग ऐसी गतिविधियों में शामिल हैं, पार्टी उनके साथ कभी खड़ी नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *