मल्लिका शेरावत का बॉयफ्रेंड से हुआ ब्रेकअप

मल्लिका शेरावत

मल्लिका शेरावत ने लंबे समय बाद फिल्म इंडस्ट्री में वापसी की है। हाल ही में वह फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ में नजर आई थीं। वह राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की फिल्म में भी मुख्य भूमिका निभा रही थीं। मल्लिका को हमेशा एक बोल्ड एक्ट्रेस के तौर पर देखा जाता था। इमरान हाशमी के साथ उनके इंटिमेट सीन काफी चर्चा में रहे थे लेकिन मल्लिका कास्टिंग काउच और गुटबाजी से तंग आकर विदेश में बस गईं। वहां वह एक फ्रेंच लड़के को डेट कर रही थीं लेकिन अब ये बात सामने आई है कि उनका ब्रेकअप हो गया है।

हाल ही में एक इंटरव्यू में ने उन्होंने अपनी लव लाइफ के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा, हां, यह सच है। मेरा ब्रेकअप हो गया है। मैं और सिरिल ऑक्सेनफेंस काफी समय तक साथ थे लेकिन अब हम अलग हो गए हैं। इन दिनों एक उपयुक्त व्यक्ति ढूंढना बहुत मुश्किल है। इसके बारे में मैं ज्यादा बात नहीं कर सकती।

शादी के बारे में मल्लिका ने कहा, मैं न तो शादी के पक्ष में हूं और न ही इसके खिलाफ हूं। मैं इसके बारे में सोचती भी नहीं हूं। दो लोगों को तय करना चाहिए कि वे क्या करना चाहते हैं।

मल्लिका के बॉयफ्रेंड सिरिल ऑक्सेनफैंस फ्रांस के नागरिक थे। वह एक बड़े बिजनेस टाइकून थे। वह रियल एस्टेट और निवेश में माहिर थे। मल्लिका उनके साथ पेरिस शिफ्ट हो गई थीं लेकिन अब मल्लिका का रिश्ता हमेशा के लिए टूट गया है। फैंस की नजर इस बात पर है कि क्या मल्लिका दोबारा फिल्मी दुनिया में सक्रिय होंगी। फिलहाल वह 48 साल की हैं इसलिए यह भी एक रहस्य है कि अब उन्हें कितने रोल ऑफर होंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *