भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी के नेतृत्व मे आसनसोल के रेलपार में चलाया सदस्यता अभियान

आसनसोल । आसनसोल नगर निगम के पूर्व मेयर सह भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी के नेतृत्व में रविवार आसनसोल के रेलपार स्थित महंगु साव मोड़ के पास भाजपा द्वारा सदस्यता अभियान चलाया गया। मौके पर जितेंद्र तिवारी के अलावा भाजपा पार्षद गौरव गुप्ता सहित आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस दौरान जितेंद्र तिवारी ने कहा कि इस अभियान के शुरू होने के दो घंटे के अंदर ही 1000 से ज्यादा लोगों ने भाजपा की सदस्यता ले ली है। उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए क्योंकि लोगों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भरोसा है। लोग देश के विकास के साथ जुड़ना चाहते हैं। उसके साथ ही उन्होंने कहा कि यूं तो पूरे देश में सदस्य बनाने का लक्ष्य पहले ही पूरा कर लिया गया। लेकिन कोशिश यही है कि लक्ष्य से आगे बढ़ते रहा जाए और देश का हर एक व्यक्ति बीजेपी से जुड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *