299 पुलिस निरीक्षको के पोस्टिंग का आदेश जारी,एडीपीसी के 10

आसनसोल। पश्चिम बंगाल पुलिस द्वारा 299 पुलिस इंस्पेक्टर्स के पोस्टिंग का आदेश जारी कर दिया गया. इसमें आसनसोल दुर्गापुर कमिश्नरेट (एडीपीसी) के भी 10 पुलिस इंस्पेक्टर शामिल है। दुर्गा पूजा के पहले से ही इंस्पेक्टर को प्रमोशन मिला था लेकिन उनकी पोस्टिंग नहीं हुई थी। जिनमे आसनसोल दुर्गापुर कमिश्नरेट (एडीपीसी) के पलाश मंडल को बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट, सुदीप्त प्रमाणिक को सीआईडी, राजशेखर मुखर्जी को डीईबी बांकुरा, संदीप दास को मुर्शिदाबाद डीआईबी, शांतनु अधिकारी को एसटीएफ, राहुल देव मंडल को सीआईडी, रविंद्र नाथ दोलोई को बिधाननगर पुलिस कमिश्नरेट, अजय बाग को देव बनगांव, अरिंदम मंडल को बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट और प्रसनजीत राय को विजिलेंस कमिशन में पदभार दिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *