बेहला पाठक पाडा में गूॅजे कवियों के स्वर

कोलकाता, 22 अक्टूबर। कोलकाता महानगर की सामाजिक और साहित्यिक संस्था कामेश्वरी देबी साहित्य कला परिषद के तत्वावधान में आयोजित शहर के चुनिन्दा रचनाकारों की उपस्थिति से भव्य कवि सम्मेलन का आगाज हुआ भारतीय परम्परा के अनुसार वीणावादिनी की वंदना राम अवतार सिंह ने की। तत्पश्चात संस्था अध्यक्ष डॉ ऊषा शाॅ ने स्वागत वक्तव्य रखा जिन्होंने अपनी सम सामायिक रचनाओं से कविता पाठ किया उनमें सर्व श्रेष्ठ रचनाकार डाॅ मनोज मिश्र, दया शंकर मिश्र, भूपिंदर सिंघ ‘बशर’,गजेन्द्र नाहटा, नन्दू बिहारी, संजय शुक्ल, कालका प्रसाद उपाध्याय, ‘अशेष ‘ मंजू मुखर्जी, दिनेश कुमार धानुक, चन्दभानु गुप्त ‘मानव ‘, सुधा लाल जयसवाल, मोहम्मद अयुब, रम अवतार सिंह रीता चन्द पात्र और राम नारायण झा ‘देहाती ‘ ने महात्मा गाँधी पर सशक्त रचना सुनाकर खूब वाहवाही बटोरीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ गीतकार चन्द्रिका प्रसाद पाण्डेय ‘अनुरागी ‘, मुख्य अतिथि के पद पर आसीन वाराही संस्था अध्यक्ष नीता अनामिका तथा विशिष्ट अतिथि जानेमाने गजलकार, कहानीकार डाॅ सेराज खान ‘बातिश ‘मंच पर शोभायमान थे। कवि सम्मेलन का सफल संचालन प्रदीप कुमार धानुक और धन्यवाद ज्ञापन डाॅ ऊषा शाॅ ने किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *