
कोलकाता १२ अक्टूबर, शनिवार दुर्गा पूजा के उपलक्ष में कोलकाता के मध्य मोहम्मद अली पार्क में आयोजित दुर्गोत्सव में श्री काशी विश्वनाथ सेवा समिति ने ६ दिवसीय निःशुल्क जल वितरण शिविर का आयोजन किया। यह शिविर ७ अक्टूबर से लगातार दिन – रात १२ अक्टूबर तक चलाया गया। ज्ञात रहे की हर वर्ष समूचे बंगाल में दुर्गा पूजा बड़ी धूम धाम से मनाया जाता है, इसी उपलक्ष में श्री काशी विश्वनाथ सेवा समिति प्रत्येक वर्ष भिन्न भिन्न स्थानों में निःशुल्क जल वितरण शिविर का आयोजन करती है जिसमें लाखों की संख्या में श्रद्धालू एवं जरूरतमंद अपनी प्यास बुझाते हैं। इस वर्ष भी समिति के अध्यक्ष एवं विधायक विवेक गुप्ता, एवं प्रधान सचिव बिमल दीवान के मार्गदर्शन में यह शिविर ७ अक्टूबर से १२ अक्टूबर तक आयोजित हुआ। जल ही जीवन है मंत्र को मानते हुए उप सचिव पवन बंसल के नेतृत्व में उप सचिव सुभाष सावलदावाला, आदित्य विक्रम तुलस्यान, संजय अग्रवाल ( नीम का थाना ), प्रकाश सांगनेरिया, सचिन अग्रवाल, बिनोद अग्रवाल, अनु मिश्र,अनिल डालमिया, पवन कंदोई, अरुण झुनझुनवाला आदि ने अपनी उपस्थिति से पूर्ण योगदान दिया। यह सारी जानकारी संस्था के उप सचिव पवन बंसल ने दी।
