प्रजापिता ब्रह्माकुमारी में तीन दिवसीय चैतन्य दुर्गा झांकी की तैयारी को लेकर रिहर्सल

चिरकुंडा। चिरकुंडा प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय नेहरू रोड के प्रांगण में तीन दिवसीय चैतन्य दुर्गा झांकी का आयोजन किया जाएगा।इसकि जानकारी देते हुए सेंटर विद्यालय की संचालिका बीके अर्चना ने बताया कि चैतन्य दुर्गा झांकी 10 से प्रारंभ होगा जो 12 अक्टूबर तक चलेगा।जिसमें देवी दुर्गा का आध्यात्मिक जीवन का रहस्य,देवी दुर्गा को आदि शक्ति शिव शक्ति क्यों कहा गया है,आखिर अष्टभुजा देवी दुर्गा का क्या रहस्य है व आखिर नवरात्रि पर जागरण का क्या अर्थ है इसको कलाकारों द्वारा चैतन्य झांकी द्वारा दिखाया जाएगा।उन्होने कहा कि इसकि तैयारी को लेकर कलाकारों द्वारा रिहर्सल किया जा रहा है।
झांकी को सफल बनाने में बीके अर्चना के अलावे बीके पिंकी,उषा बहन,मुकेश पाण्डेय,जीतेन्द्र भाई,जोगेन्दर भाई,रघुपति गोराई,कृष्णा आदि जोर शोर से लगे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *