यूथ क्लब तालडांगा ने किया क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

चिरकुंडा। चिरकुंडा स्थित यूथ क्लब तालडांगा कि ओर से रहबर ग्राउंड में बच्चो के बीच क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जहां कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि तालडांगा मस्जिद के इमाम मौलाना तनवीर मुख्य रूप से उपस्थित थे।क्विज प्रतियोगिता की शुरुवात तिलावत ए कुरान से हुआ जहां नन्ही सी बच्ची आईशा जैद ने सुरह रहमान का तिलावत किया वही नायब इमाम मो सलाउद्दीन ने भी तिलावत किया।
क्विज प्रतियोगिता को दो भागों जूनियर और सीनियर सेक्शन में बांटा गया था। जूनियर सेक्शन में 8 वर्ष से 14 वर्ष के बच्चे शामिल थे वहीं सीनियर सेक्शन में 15 से 20 वर्ष के बच्चे शामिल थे।प्रतियोगिता में तालडांगा और आस पास के कुल 150 बच्चों ने भाग लिया । यूथ क्लब तालडांगा के सदस्यों की इस पहल की काफी सराहना की गई ।वही दोनो सेक्शन में प्रथम,दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त करने वालो को प्राइज देकर सम्मानित किया गया साथ ही सभी प्रतिभागियों को क्लब की ओर से कंसोलेशन प्राइज भी दिया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सैफुल इस्लाम खालिद,अम्मार यासिर,मो इरफान,अमन खान, सवाब अंजुम,मो साहिल , तलहा अहसन,मास्टर अतहर ,मास्टर अजहर,अशरफ मास्टर आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *