दुर्गा पूजा के शुभ उपलक्ष्य पर विधायक हरे राम सिंह के नेतृत्व में जरूरतमंद महिलाओं के बीच साड़ी वितरण

जामुड़िया। जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मदन तोड़ इलाके में आज क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक विधायक हरेराम सिंह के नेतृत्व मे दुर्गा पूजा के मद्देनज़र इलाके के जरूरतमंद महिलाओं के बीच साड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर यहां आसनसोल नगर निगम के एमएमआईसी सह जामुड़िया ब्लॉक एक तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष सुब्रतो अधिकारी, युवा तृणमूल कांग्रेस नेता प्रेमपाल सिंह सहित क्षेत्र के तमाम तृणमूल कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस मौके पर यहां पर सैकड़ो जरूरतमंद महिलाओं को साड़ियां वितरण किया गया। इस मौके पर विधायक हरेराम सिंह ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देशानुसार पूरे राज्य में तृणमूल कांग्रेस की तरफ से बंसन पोरो मां के तहत जरूरतमंद महिलाओं को दुर्गा पूजा से पहले नई साड़ियां प्रदान की जा रही हैं उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा में लोग अपने परिवार की महिलाओं के लिए नई साड़ियां लाते हैं लेकिन हमारे समाज में आज भी ऐसे कुछ लोग हैं जो आर्थिक रूप से इतने सक्षम नहीं है कि वह ऐसा कर सके ऐसे ही लोगों को दुर्गा पूजा की खुशियों में सम्मिलित करने के लिए राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देशानुसार जहां पर भी तृणमूल कांग्रेस पार्टी का संगठन है वहां पर तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व की तरफ से इस तरह का कार्यक्रम किया जा रहा है उन्होंने सभी को आने वाले दुर्गा पूजा की बधाई दी और ईश्वर से प्रार्थना की की सभी के लिए दुर्गा पूजा मंगलमय हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Can we help you?