
कोलकाता,23 सितम्बर। कोलकाता महानगर की सामाजिक व साहित्यिक संस्था शब्दकार ने हिन्दी पखवाड़ा व जनकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर ‘की जयंती रिसडा असेंबली आॅफ लिटिल वर्डस हायर सेकेंडरी स्कूल में पालन किया गया। हिन्दी पखवाड़ा केअवसर पर हिन्दी के वरिष्ठ शिक्षक कालिका प्रसाद उपाध्याय ‘अशेष ‘ने कहा कि मेरा निजी तजुर्बा है कि हिन्दी बहुत समर्थ भाषा। है और यह सबको समर्थ बना देती हैं। मौके पर उपस्थित हाजीनगर आदर्श हिन्दी बालिका विद्यालय की प्रभारी शिक्षिका सिपाली गुप्ता ने कहा कि अब तो हिन्दी के साथ दूसरी भारतीय भाषाओं और बोलियों का भी जलवा कायम हो रहा है। इसलिए हिन्दी बहुत ही समर्थ भाषा है।तीन श्रेष्ठ रचनाकारों को सम्मानित भी किया गया। राम अवतार सिंह, नन्दू बिहारी तथा श्वेता गुप्ता ‘श्वेतांबरी ‘को शाॅल, माला, लेखनी और डायरी प्रदान किया गया। कार्यक्रम में पधारे हुए कविगण डाॅ शाहिद फरोगी, विजय इसर’वतस’ ,रूपम महतो, गौरीशंकर दास,डाॅ मनोज मिश्र, अशोक कुमार पाण्डेय, प्रकाश कुमार त्रिपाठी, आदित्य त्रिपाठी, कविता साव, मुन्नी साव, मोहन चतुर्वेदी ‘बैरागी’,डाॅ शिव प्रकाश दास, चन्द्र भानु गुप्त ‘मानव’,धर्म देव सिंह ,नश्तर शहूदी, जफर रायपुरी, फिरोज मिर्जा, मुरली चौधरी, रीमा पाण्डेय, राम सिंहासन चौधरी एवं सुन्दर लाल ने दिनकर की जयंती पर भावपूर्ण कविताएं सुनाकर वाहवाही बटोरीं। समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ गीतकार चन्द्रिका प्रसाद पाण्डेय ‘अनुरागी ‘,मुख्य अतिथि टी एन सिंह, विशिष्ट अतिथि राम पुकार सिंह ‘पुकार गाजीपुरी ‘,सुरेश चन्द्र गुप्त मंच की शोभा बढायी। कार्यक्रम का सफल संचालन संस्थापक प्रदीप कुमार धानुक व धन्यवाद ज्ञापन प्रीति धानुक ने किया।
