
जामुड़िया। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर जामुड़िया क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से मुस्लिम समुदाय ने भव्य जुलूस निकाला। जुलूस की शुरुआत मुस्लिम मोहल्ला से हुई और यह जामुड़िया थाना मोड़ होते हुए सिनेमा मोड़ तक पहुंची, जहां से वापस उर्दू स्कूल के पास इसका समापन हुआ। जुलूस के दौरान समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे को ईद मिलाद की मुबारकबाद दी और विशेष दुआओं के साथ धार्मिक अनुष्ठानों को संपन्न किया। जामुड़िया के कई हिस्सों से भी अलग-अलग जुलूस आकर मुख्य जुलूस में शामिल हुए। इस अवसर पर जामुड़िया के प्रभारी राजशेखर मुखर्जी, ट्रैफिक विभाग के प्रभारी प्रसंजीत मंडल,बोरो चेयरमैन शेख शानदार,और कई वार्ड पार्षद भी उपस्थित रहे। जामुड़िया के वार्ड संख्या छः के मुस्लिम मोहल्ला के मदीना मस्जिद इमाम ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिन पर दुनिया भर में ईद मिलादुन्नबी के रूप में मनाया जाता है इसी के साथ आज ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर जामुड़िया में भी इस दिन को श्रद्धा के साथ मनाया गया।
