दुर्गापुर स्टील प्लांट में भीषण आग,कोई हताहत नही, आग बुझाने का प्रयास जारी

दुर्गापुर। स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड (सेल) के दुर्गापुर स्टील प्लांट में गुरुवार सुबह एक और हादसा हुआ। हालांकि, इस बार किसी कर्मचारी के घायल होने की खबर नहीं है, लेकिन कारखाने के अंदर लगी भीषण आग ने कर्मचारियों में दहशत फैला दी। खबर लिखें जाने तक आग बुझाने के प्रयास लगातार जारी हैं।
सूत्रों के अनुसार, यह हादसा सुबह लगभग 7:30 बजे रॉ मटेरियल हैंडलिंग प्लांट (आरएमएचपी) सेक्शन के जंक्शन नंबर 25 पर हुआ, जहां शूट में नई लाइनर प्लेट लगाई गई थी। वहीं से कोक बेल्ट में आग लगने की आशंका जताई जा रही है। आग धीरे-धीरे फैलते हुए जंक्शन नंबर 25 तक पहुंच गई। बेल्ट ऑपरेटर्स ने जब आग देखी, तो तुरंत अधिकारियों को सूचित किया। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। हालांकि, आग की तीव्रता इतनी ज्यादा है कि कई घंटे बीत जाने के बाद भी आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *