दुर्गापुर पुलिस ने किया फर्जी आर्म्स लाइसेंस गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

दुर्गापुर– दुर्गापुर के कोकोवेन थाना पुलिस ने फर्जी आर्म्स लाइसेंस बनाने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से 34 नकली स्टांप और एक बंदूक भी जब्त की गई है। आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी (पूर्व) अभिषेक गुप्ता ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि यह गिरोह पैसे लेकर फर्जी हथियार लाइसेंस जारी करने का धंधा चला रहा था। मामले की जांच अभी जारी है और जांच से यह पता लगाया जा रहा है कि यह गिरोह किस तरह से अपना काम अंजाम देता था। बताया जा रहा है कि इस गिरोह का बिहार से लिंक है। आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के कोक ओवन पुलिस स्टेशन में अगस्त माह में इस गिरोह के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई थी। उसी शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की, जिसके बाद यह बड़ी सफलता हाथ लगी। चार लोगों की गिरफ्तारी इस मामले में हुई है, जिनसे पुलिस अब और जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रही है। डीसीपी अभिषेक गुप्ता ने जानकारी दी कि गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपी बिहार के बक्सर जिले के धर्मेंद्र उपाध्याय और विक्की यादव हैं, जो अवैध हथियारों की बिक्री में भी शामिल थे। इनके अलावा आसनसोल के राकेश बरनवाल और कैलाश सोनार इनके एजेंट के तौर पर काम करते थे। जांच में खुलासा हुआ है कि यह गिरोह नकली लाइसेंस के साथ अवैध असलहों की भी सप्लाई करता था। पुलिस ने बताया कि इनके पास से बिहार के 16 और बंगाल के 8 जिलों के नकली स्टांप बरामद किए गए हैं। पूरे मामले की जानकारी जिलाधिकारियों और पुलिस कमिश्नर को दे दी गई है। पुलिस ने इसे अपनी बड़ी कामयाबी करार दिया है। गिरफ्तार आरोपियों को 7 दिनों की रिमांड पर लिया गया है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश के लिए पूछताछ जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Can we help you?