नक्सलबाड़ी में भी महिला तृणमूल कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन

तृणमूल कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन

सिलीगुड़ी, 01 सितंबर । कोलकाता आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज में महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप व हत्या के मामले में दोषियों को जल्द से जल्द सजा देने की मांग में राज्य महिला तृणमूल कांग्रेस के आह्वान पर पूरे राज्य को धरना प्रदर्शन चल रहा है। इसी क्रम में रविवार को सिलीगुड़ी महकमा के नक्सलबाड़ी में भी तृणमूल कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन किया।

मिली जानकारी के अनुसार, नक्सलबाड़ी ब्लॉक दो नंबर महिला तृणमूल कांग्रेस की तरफ से पानीघाटा मोड़ में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नक्सलबाड़ी तृणमूल कांग्रेस महिला अध्यक्ष सजनी सुब्बा समेत सैकड़ों महिलाएं धरने में शामिल हुई। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज में हुई घटना के प्रति न्याय की मांग की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *