आरजी कांड के दोषियों को उपयुक्त सजा की मांग को लेकर तपसी अंचल तृणमूल कांग्रेस महिला ने जताया प्रतिवाद

जामुड़िया। जामुड़िया क्षेत्र अंतर्गत तपसी इलाके के कुनुस्तोड़िया मोड़ के स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग 60 किनारे मंच तैयार कर रविवार को राज्य की मुखयमंत्री ममता बनर्जी के दिशा निर्देश पर जामुड़िया ब्लॉक महिला तृणमूल कांग्रेस के द्वारा कोलकाता आरजीकर अस्पताल की घटना के प्रतिवाद मे प्रदर्शन कर रोष जताया गया। इस मौके जामुड़िया के विधायक हरेराम सिंह, जामुड़िया ब्लॉक दो के अध्यक्ष सिद्धार्थ राणा,महासचिव आशित मंडल,दिनेश चक्रवती, ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस के महिला अध्यक्ष पुतुल बनर्जी, पंचायत समिति के सदस्य सह अंचल सभापति जगरनाथ सेठ, तपसी ग्राम पंचायत के प्रधान वीणापानी बाउरी,पंचायत सदस्य ईद मोहम्मद,युवा नेता सह सोशल मिडिया प्रभारी खालिद अंसारी सहित तृणमूल कांग्रेस के अन्य नेत्री आदि मौजूद थे।इस दौरान ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस के महिला अध्यक्ष पुतुल बनर्जी ने आरजीकर अस्पताल के कांड में शामिल दोषियों को कठोर सजा की मांग की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *