चिरकुंडा। भारत रत्न से सम्मानित व देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री रहे राजीव गांधी की जयंती चिरकुंडा के तालडांगा हाउसिंग कालोनी में आरसीएमएस के केन्द्रीय अध्यक्ष सह वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुरेश चंद्र झा केन आवासीय कार्यालय में मनाई गई।झा व अन्य लोगों ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।मौके पर मो अमिरूल्लाह,नागेन्द्र कुमार सिंह,शशि भूषण नाथ तिवारी,निशिकांत मिश्रा,महादेव मिश्र,विनय कुमार सिंह,मंतोष यादव,परमानंद सिंह,भोला दास,जीतेन्द्र मिश्रा आदि थे।