भारतीय पुरुष हॉकी टीम के हर खिालड़ी को 15 लाख का इनाम देगी हॉकी इंडिया

हॉकी इंडिया का  लोगो

सपोर्टिंग स्टाफ के प्रत्येक सदस्य को 7.5 लाख रुपये देने की घोषणा

नई दिल्ली, 08 अगस्त । हॉकी इंडिया ने पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि के सम्मान में टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को 15-15 लाख रुपये और सहयोगी स्टाफ के प्रत्येक सदस्य को 7.5 लाख रुपये नकद पुरस्कार के रूप में देने की घोषणा की।

हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने कहा कि भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पेरिस में अपनी उल्लेखनीय उपलब्धि से एक बार फिर देश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि टीम की एकता, कौशल और दृढ़ता ने देश भर के लाखों हॉकी प्रशंसकों को खुशी दी है। उन्होंने कहा कि मैं कप्तान हरमनप्रीत सिंह, महान पीआर श्रीजेश और पूरी टीम को उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई देना चाहता हूं। हॉकी इंडिया हमारे एथलीटों का समर्थन करने और भारत में हॉकी के विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

उल्लीखनीय है कि भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपकि में स्पेन को 2-1 से हराकर ऐतिहासिक कांस्य पदक हासिल किया, जो उनका लगातार दूसरा ओलंपिक पदक है। यह उपलब्धि आखिरी बार 52 साल पहले हासिल की गई थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *