मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने किया इस्कॉन मंदिर की रथयात्रा का शुभारंभ

CM Rath Puja

CM Rath Puja

कोलकाता, 07 जुलाई । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रथ की रस्सी खींच कर कोलकाता मैं इस्कॉन मंदिर की रथ यात्रा का शुभारंभ किया।

इस दौरान उन्होंने इस्कॉन मंदिर की पूजा अर्चना में भी हिस्सा लिया और सभी को रथ यात्रा की बधाई दी। उनके साथ इस्कॉन के पुजारी भी थे। उन्होंने रथ की रस्सी खींचकर यात्रा का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री के साथ उनकी भाभी और अभिषेक बनर्जी की मां लतादेवी भी थीं। उन्होंने इस्कॉन के साधु-संतों और पुजारियों से बातचीत कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद फूल-मालाओं और दीपों से थाल सजाकर आरती की गई। रथ मिंटो पार्क स्थित इस्कॉन मंदिर से निकला और कोलकाता की विभिन्न सड़कों की परिक्रमा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *