रानीगंज में विश्व हिंदू परिषद ने राहुल गांधी और असदुद्दीन ओवैसी के टिप्पणियों को लेकर उनका पुतला फुंका

रानीगंज। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा शुक्रवार को ओवेसी और राहुल गांधी का रानीगंज में पुतला फूंका गया। एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने अपने शपथ ग्रहण समारोह के समय जय फिलिस्तीन बोलकर एक विवादित टिप्पणी की इसी प्रकार राहुल गांधी के द्वारा संसद में अपने भाषण के द्वारा हिंदुओं को हिंसक कहते हुए सभी हिंदुओं को हिंसा का प्रतीक बताया और कहा कि जो अपने आप को हिंदू कहते हैं। इसके विरोध में रानीगंज में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने एक रैली का आयोजन किया, जो विश्व हिंदू कार्यालय से शुरू होकर नेताजी की प्रतिमा तक पहुँची। वहां राहुल गांधी की फोटो पर जूते-चप्पल से प्रहार किया गया और उनका पुतला जलाया गया। रैली के दौरान ओबीसी के द्वारा लगाए गए फिलिस्तीन’ के नारे के विरोध में विश्व हिंदू परिषद ने अपना प्रतिवाद दर्ज कराया। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष मनोज सराफ,रानीगंज मंडल के सचिव शुभम राऊत,बजरंग दल जिला संयोजक हरीश मिश्रा,बजरंग दल जिला संयोजक लालू शर्मा,युवा मोर्चा जिला सचिव अभिक मंडल सतीश पासवान,मनोज राऊत,अन्तु शर्मा, रोशन राजबंशी सहित काफी संख्या समर्थक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *