अंतरराष्ट्रीय नशा विरोधी दिवस पर जागरूकता रैली

Awareness rally on International Anti-Drug Day

सिलीगुड़ी, 26 जून । अंतरराष्ट्रीय नशा विरोधी दिवस पर सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस अंतर्गत सभी थानों की तरफ से अलग-अलग जागरूकता रैली निकाली गई। वहीं, नशा विरोधी जागरूकता रैली में सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नर सी. सुधाकर भी शामिल हुए। रैली में स्कूली बच्चों और स्वंय सेवी संस्था ने हाथों में तख्तियां लेकर मादक के विषय में समाज को जागरूक किया।

सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नर सी. सुधाकर ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय नशा विरोधी दिवस पर जागरूकता रैली निकाली गई है। रैली के माध्यम से समाज के लोगों के साथ-साथ स्कूल और कॉलेज के बच्चों को नशा के प्रति जागरूक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *