
कोलकाता । सेंट्रल कोलकाता चार्टर्ड एकाउंटेंट्स (सीए) एसोसिएशन ने अपने वार्षिक सम्मेलन में संघर्ष से समाधान विषय पर सेमिनार का आयोजन किया । सेमिनार में प्रमुख अतिथि रणजीत अग्रवाल, डॉ. गिरीश आहूजा, बिमल जैन, आनन्द प्रकाश जांगिड़, विजय मंत्री एवम अतिथियों का स्वागत एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कांकरिया, उपाध्यक्ष दिलीप करनानी, बी एल राठी, सचिव हरिराम अग्रवाल ने किया । अतिथि वक्ताओं ने आयकर, जी एस टी, कर प्रणाली में निरन्तर बदलाव से हो रही समस्याओं के समाधान पर अपने विचार व्यक्त किये । सभी वक्ताओं ने अपने वक्तव्य में चुनौतियों को अवसर में बदलने और नवाचार के महत्व को प्रमुखता दी । आईसीएआई के अध्यक्ष रणजीत कुमार अग्रवाल और विशिष्ट समाजसेवी भीकम चंद पुगलिया के भावुक उद्बोधन ने सभी को प्रेरित किया । रणजीत कुमार अग्रवाल (सी ए ) ने आईसीएआई द्वारा विकसित एआई टूल्स और सदस्यों के लिये उपयोगिता से संबंधित विचार व्यक्त किये । डॉ. गिरीश आहूजा के समकालीन आयकर मुद्दों पर उनके सत्र के लिये और सीए बिमल जैन के जीएसटी में महत्वपूर्ण कानूनी निर्णयों पर तथा आनंद प्रकाश जांगिड़ को वित्तीय विवरणों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर उनके विचारों के लिए और विजय मंत्री को पूंजी बाजार में मल्टी-बैगर्स खोजने की रणनीतियों के लिए विशेष धन्यवाद दिया गया । सुशील कुमार गोयल (सीसीएम, आईसीएआई) ने जीएसटी सत्र की अध्यक्षता की । एसोसिएशन की ओर से रमेश केडिया, हरिराम अग्रवाल ने बताया सेंट्रल कोलकाता सीए एसोसिएशन शैक्षणिक और विकासशील कार्यक्रमों में निरन्तर कार्य कर रहा है | उन्होंने बताया, संजय जैन, कमल किशोर सारदा, राजेश कांकरिया, दिलीप करनानी, भंवर लाल राठी, रमेश केडिया, सुरेश झुनझुनवाला, मनीष बरेलिया, पवन कुमार अग्रवाल, नितेश मोर, राजेश केजरीवाल, आदेश जैन, अमितेश अग्रवाल एवम कार्यकारिणी समिति के सदस्य सक्रिय रहे ।
