श्री शनिजन्मोत्सव हवन , पुणाहुति ओर भंडारा के साथ संपन्न हो गया

चिरकुंडा।चिरकुंडा सोनारडंगाल स्थित श्री श्री शनिदेव मंदिर में 15 वां तीन दिवसीय श्री शनिजन्मोत्सव शुक्रवार को हवन, पूर्णाहुति और भंडारा के साथ संपन्न हो गया। रात में बाबा श्याम और शनिदेव के अलौकिक तरीके से दरबार को सजाया गया। छप्पन भोग लगाया गया। श्याम भजन हुआ।

मुस्कान जागरण म्यूजिकल ग्रुप के कलाकार संचालक मनोज मालाकार, मुस्कान, कुमार राकेश, रवि विश्वकर्मा ने सांईनाथ तेरे हजारों हाथ, हारे के सहारे, श्याम तेरी वंशी, बांगर भोला आदि भक्ति गीत प्रस्तुत कर खुब तालियां बटोरी। मुख्य यजमान अमित गोयल एवं उनकी पत्नी कविता गोयल मौजूद थे। भंडारा में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। शनिवार को भी भंडारा होगा। विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह, झामुमो नेता अशोक मंडल शामिल हुए। मौके पर पुजारी पंडित श्याम लाल शर्मा ज्योतिषि, पंडित कृष्णानंद पांडेय, पंडित विनोद शर्मा, पूर्व अध्यक्ष मुरली तुरी, पंडित शिवम शर्मा, गोपाल सिंह, सुरेश सिंह, सुभाष सिंह, इंद्रदेव प्रसाद, सुदेश सिंह, शशि कुमार, रिषभ तिवारी, भोला सिंह, अनिल शर्मा, राजू विश्वकर्मा, मुकेश विश्वकर्मा, संजय शर्मा, दुर्गा गुप्ता, संतोष यादव, पंकज, कलाकार रामप्रवेश, गोपाल, मनोज आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *