बंगालः तमाम एग्जिट पोल में तृणमूल से ज्यादा भाजपा की सीटें

कोलकाता, 02 जून । पूरे देश के साथ पश्चिम बंगाल में भी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान पूरा होने के साथ शनिवार देर रात तक एग्जिट पोल आया। अधिकतर एग्जिट पोल में केंद्र में एक बार फिर एनडीए सरकार बनने का दावा किया जा रहा है। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल में भी भाजपा की आंधी दिख रही है। अधिकतर एग्जिट पोल में भाजपा को राज्य में 42 में से 17 से 28 सीटें मिलती दिख रही हैं।

लोकसभा चुनाव के लिए मतदान खत्म होने के बाद सभी पोल्स में लगातार तीसरी बार मोदी सरकार बनने का अनुमान जताया गया है। कम-से-कम दो एग्जिट पोल में एनडीए को 400 से ज्यादा सीटें दी गई हैं। तमाम एग्जिट पोल्स में पश्चिम बंगाल में भाजपा को बड़ी बढ़त दिख रही है। एक्सिस माय इंडिया के अनुसार, पश्चिम बंगाल में भाजपा 26-31 सीटें जीत सकती है, जबकि ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस को सिर्फ 11-14 सीटें मिलने का अनुमान है। टुडेज चाणक्य की बात करें तो उसने भी पश्चिम बंगाल में भाजपा को सबसे बड़ी पार्टी बताया है। राज्य में भाजपा 24 सीटें जीत सकती है, जबकि तृणमूल कांग्रेस के खाते में 17 सीटें आने का अनुमान है। इसके अलावा, अन्य पोल्स में भी भाजपा तृणमूल कांग्रेस की तुलना में बेहतर प्रदर्शन करती दिख रही है।

बात करें एबीपी न्यूज़ सी वोटर के सर्वे की तो पश्चिम बंगाल में भाजपा को 42 में से 17 से 27 सीटें मिल सकती हैं। बाकी 13 से 17 सीटों पर तृणमूल का कब्जा होगा और एक से तीन सीटें कांग्रेस गठबंधन को मिल सकती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Can we help you?