दुर्गापुर –: दुर्गापुर के स्थानीय इलेक्ट्रॉनिक मीडिया चैनल के संपादक व दुर्गापुर प्रेस क्लब के संस्थापक आशुतोष सिंह 64 के निधन से दुर्गापुर प्रेस क्लब दुखी है. दुर्गापुर प्रेस क्लब ने भी शोक व्यक्त किया। पिछले 3 महीने पहले ब्रेन हेमरेज के कारण उन्हें दुर्गापुर के विधाननगर के एक निजी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां कुछ समय तक इलाज चलने के बाद वह ठीक होकर घर लौट आए। कुछ दिन पहले भी यही समस्या होने पर उन्हें शोभपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां हालत बिगड़ने पर उन्हें विधाननगर के एक निजी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। यहां शुक्रवार सुबह उनका निधन हो गया। यह खबर फैलते ही दुर्गापुर के समस्त पत्रकार स्तब्ध है. क्लब के अध्यक्ष काजी कंचन सिद्दीकी, सचिव सौमेन बंद्योपाध्याय और समाजसेवी तरुण रॉय ने दुर्गापुर प्रेस क्लब में उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी। इसके बाद शव को दुर्गापुर के स्टेशन बाजार इलाके स्थित उनके ही घर ले जाया गया. वहां से बिरबानपुर श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा.