श्रीडूंगरगढ़ के स्थापना दिवस पर गूंजे धरती की महिमा पर गीत ; वक्ताओं ने किया श्रीडूंगरगढ़ के इतिहास का जिक्र

कोलकाता। राजस्थान के श्रीडूंगरगढ़ के 142 वें स्थापना दिवस पर श्रीडूंगरगढ़ नागरिक संघ, कोलकाता ने राजस्थान सूचना केन्द्र में मिलन कार्यक्रम आयोजित किया।‌ श्री डूंगरगढ़ के अनेकों प्रवासी कार्यक्रम में शामिल हुए। संस्था के अध्यक्ष जतन पारख ने श्री डूंगरगढ़ की महिमा पर स्वरचित गीत से कार्यक्रम की शुरुआत की। मंत्री महावीर प्रसाद सोनी ने संस्था की गतिविधियों की जानकारी दी। अतिथि रुप में कार्यक्रम में उपस्थित राजस्थान भाजपा के प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल, राजस्थान परिषद के महामंत्री अरुण प्रकाश मल्लावत, राजस्थान सूचना केन्द्र, कोलकाता के सहायक निदेशक हिंगलाज दान रतनू व राजस्थान पत्रिका के स्थानीय सम्पादक विनीत शर्मा ने श्रीडूंगरगढ़ की स्थापना और राजस्थान से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें बताई। पार्षद विजय ओझा, रतन सोमानी, मोहनलाल पारीक , अंजू सेठिया, अंजनी मूंधड़ा , मालचंद सिंघी, डी सी धाड़ेवा, मीनाक्षी सांगानेरिया, दीपचंद बलदेवा, राधेश्याम सोनी, रतन श्यामसुखा, आनंद पारख, सुशील नाढ़ानी, उत्तम पुगलिया, अरुण पुगलिया, दीप बलदेवा, अमरचद पुगलिया, पवन चांडक, सोहन सिंघी, जगदीश मूंधड़ा आदि कई गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम की सम्पूर्ण रूपरेखा संगठन मंत्री मदनलाल जोशी व प्रचार प्रसार मंत्री आनन्द पारख ने मिलकर तैयार की। संचालन विमल नौलखा ने तो धन्यवाद ज्ञापन संयोजक सीताराम डागा ने किया। राजस्थान परिषद के पदाधिकारियों ने अंग वस्त्र भेंट कर दामोदर दास अग्रवाल को सम्मानित किया और परिषद द्वारा प्रकाशित स्मारिका ’आजादी का अमृत महोत्सव’ भेंट की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *