पश्चिम बंगाल में वोटिंग के दौरान हिंसा में दो लोगों की मौत

कोलकाता, 25 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में छठे चरण के तहत आठ लोकसभा सीटों पर शनिवार सुबह सात बजे से वोटिंग जारी है। इस प्रक्रिया के दौरान पहले दो घंटों में हिंसा में दो लोगों की मौत हो गई है।

मुख्य रूप से पूर्वी और पश्चिमी मेदिनीपुर जिलों से चुनाव संबंधी तनाव की खबरें सामने आई हैं।

झाड़ग्राम में लालगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत बेलातिकरी इलाके में एक युवक का शव बरामद होने के बाद तनाव बढ़ गया। मृतक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं। मृतक की पहचान उत्तम महतो के रूप में हुई है।

स्थानीय पुलिस ने दावा किया है कि इस घटना का राजनीति या चुनावी हिंसा से कोई संबंध नहीं है।

शनिवार सुबह से अब तक यह दूसरी मौत है। इससे पहले तमलुक लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले महिषादल में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई थी। इसमें स्थानीय स्तर के तृणमूल कांग्रेस नेता शेख माइबुल की कथित तौर पर मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *