जामुड़िया के केंदा ग्राम में बाबा धर्मराज के गाजन पूजा धूम धाम के साथ मनाया गया

 

जामुड़िया।जामुड़िया के केंदा ग्राम में गुरूवार को बाबा धर्मराज के गाजन पूजा धूम धाम के साथ मनाया गया।तीन दिन व्यापी धर्मराज पूजा का समापन गुरूवार को हो गया।गाजन पूजा के उपलक्ष में केंदा धर्मराज मंदिर के पास पाठा बाली किया गया।इसके पश्चात केंदा शिव मंदिर से महिला व पुरुषो द्वारा दंडवत तथा लोटन करते हुए केंदा धर्मराज मंदिर तक पहुंचे।
इसके पश्चात स्थानीय तालाब से जल भरकर बाबा धर्मराज का जलाभिषेक किया गया।मालूम हो की प्रतिएक बुद्ध पूर्णिमा को बाबा धर्मराज का गाजन पूजा उत्सव का आयोजन किया जाता है।केंदा गांव में पिछले 187 वर्षो से धर्मराज पूजा का आयोजन किया जाता है।वही धर्मराज पूजा के आयोजन में सपन मंडल,उत्तम मुखर्जी, नित्यो गोपाल गोराई, सनत दा,बोलोराम भट्टाचार्जी,लालमोहन गोप आदि का मुख्य योगदान था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *