वृद्ध आश्रम में मनाया जन्मदिन

 

आसनसोल:केयर क्लब वेलफेयर ट्रस्ट के साधारण संपादक प्रदीप कुमार ने अपने बेटे का जन्मदिन वृद्धा आश्रम सह शक्ति स्वधार गृह में अपनी मां बहनों के साथ मनाया। उन्होंने वहां लोगों से अपील की कि सभी लोग अपनी मां बहनों को अपने साथ ही रखें जिससे वृद्धा आश्रम खोलने की किसी को जरूरत न पड़े । उन्होंने माताओं को कुछ खाने की सामग्री भी वितरण की। उन्होंने अपने बेटे से कहा “चाहे लाख करो तुम पूजा और तीर्थ करो हजार, अगर माँ बाप को ठुकराया तो सब है बेकार” ।वहां मुख्य रूप से उपस्थित थे संस्थापक प्रभात दा, सचिव प्रदीप कुमार, अरूण मुखर्जी, बिपास दास, शिवम भगत , बापी बाउरी आदि कार्यकर्ता , आप सभी को दिल की गहराई से धन्यवाद ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *