उलूबेरिया में लगे मुख्यमंत्री एवं अभिषेक बनर्जी को जान से मारने की धमकी वाले पोस्टर

Hh

कोलकाता, 17 मई । हावड़ा जिले के मानसतला इलाके में शुक्रवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल महासचिव अभिषेक बनर्जी को जान से मारने की धमकी भरे पोस्टर लगे हैं। उलुबेरिया लोकसभा क्षेत्र में 20 मई को मतदान होना है उससे पहले इस तरह के पोस्टर मिलने से सनसनी फैल गई है।

सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 16 पर उलुबेरिया के मानसतला इलाके में मुख्यमंत्री और अभिषेक के नाम पर धमकी भरे पोस्टर स्थानीय लोगों ने देखा। ये पोस्टर सफेद कागज़ पर हरी स्याही से लिखा हुआ है। इसमें लिखा है, ‘मैं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और अभिषेक को गाड़ी से कुचलकर मार डालूंगा।’ पोस्टर में एक पत्र का जिक्र है। इस घटना के पीछे किसका हाथ है, पुलिस जांच कर रही है।

तृणमूल नेतृत्व ने इस घटना के पीछे भाजपा का हाथ बताया है। दूसरी तरफ भाजपा ने आरोपों से इनकार किया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, रात के अंधेरे में किसी ने इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पोस्टर हटा दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *