सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत,नौ घायल

सांकतोड़िया : नितुरिया थाना क्षेत्र के भामुरिया स्थित मुख्य सड़क परबीती रात एक लारी की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत घटना स्थल पर हो गई। जबकि टोटो चालक सहित 9 लोग घायल हो गए। जिनमें तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। वहीं दूसरी ओर घटना की खबर मिलते ही रघुनाथपुर एसडपीओ रोहेद शेख, नितुरिया थाना प्रभारी मिलन मन्ना, रघुनाथपुर थाना प्रभारी के नतृत्व में दर्जनों पुलिस के जवान घटना स्थल पर पहुंच कर मामले को नियंत्रण करने में जुट गए। लगभग डेढ़ घंटा के बाद सड़क जाम को हटाया गया। पुलिस लारी को सीज कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात लगभग 9 : 40 बजे पुरुलिया की ओर से तेज गति से डिसरगढ़ की ओर जा रही एक लारी भामुरिया पेट्रोल पंप के निकट विपरीत दिशा से आ रही एक टोटो को रौंदते हुए एक लूना बाइक को चपेट में ले लिया। इसके बाद 2 मोटरसाइकिलों को चपेट में ले लिया।
इस दर्दनाक घटना में टोटो पर सवार एक दंपति श्यामापदो मंडल (72) (पति) और भाग्यवती मंडल (62) (पत्नी), तथा उसी टोटो में सवार मृदुला मंडल (40) नामक 3 लोगों की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। ये दोनों पति पत्नी नितुरिया थाना क्षेत्र के बाघा डांगा से एक शादी समारोह से वापस अपने घर सरबड़ी लौट रहे थे। मृदुला मंडल (40) भी उसी टोटो में सवार हो कर अपने घर सरबड़ी लौट रही थी।
जबकि लूना में सवार मृतकों की पहचान जोहर लाल टुडू (67)और उनकी पत्नी सोरा मुनि टुडू (62) के रूप में की गई है। ये दंपति पारबेलिया गोपाल धौड़ा स्थित शादी समारोह से रघुनाथपुर स्थित महाराज नगर अपने घर लौट रहे थे।
जबकि लारी की चपेट में आने से दो मोटरसाइकिलों पर सवार 5 लोग घायल हो गए। इस प्रकार घायलों की संख्या 9 बताई जाती है। जिसमें टोटो चालक श्यामल मंडल और बाइक पर सवार सुनील सोरेन और विशाल मरांडी गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें दुर्गापुर स्थित एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Can we help you?