सीबीआई जांच से आंख चुरा रही है ममता : हिमंत बिस्वा सरमा

Himant Biswa

कोलकाता, 10 मई । पश्चिम बंगाल के बैरकपुर संसदीय सीट पर भाजपा उम्मीदवार अर्जुन सिंह के समर्थन में शुक्रवार को असम के मुख्यमंत्री व भाजपा नेता हिमंत बिस्वा सरमा ने जनसभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला।

सरमा ने कहा कि बंगाल के लोगों ने ममता बनर्जी के भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण से तंग आकर यह तय कर लिया है कि अब उन्हें सबक सिखाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने एनआरसी को लेकर कोई प्रस्ताव नहीं दिया है। इसके बावजूद ममता दीदी एनआरसी का मुद्दा क्यों उठा रही हैं? सुप्रीम कोर्ट, हाई कोर्ट ने कहा है कि संदेशखाली मामले की जांच सीबीआई से होनी चाहिए। लेकिन, ममता सरकार उस जांच से आंखें क्यों मूंद रही हैं।

उन्होंने पैसे के बदले नौकरी के मुद्दे पर भी बंगाल सरकार की आलोचना की। सरमा ने सवाल किया कि भर्ती भ्रष्टाचार मामले की सीबीआई जांच पर ममता को इतनी आपत्ति क्यों है। ममता बनर्जी को नौकरी के बदले पैसा नहीं लेना चाहिए था। चाहे वो हिंदू या मुसलमान हो।

उन्होंने दावा किया कि भाजपा पूर्वोत्तर में 25 में से 22 सीटें जीतेगी। असम में भाजपा 14 में से 12 सीटें जीतेगी, 13 सीटें भी जीत सकती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Can we help you?