आसनसोल। आसनसोल दक्षिण थाना पुलिस अधिकारी को मिली बड़ी सफलता,आसनसोल के होटल से तस्करी की जा रही दुर्लभ प्रजाति की छिपकली के साथ 5 लोगों को गिरफ्तार किया। जिसकी इंटरनेशनल मार्केट में कीमत करोड़ की बताई जा रही है। जिसको लेकर आसनसोल दक्षिण थाने में शनिवार को आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसी ने संवाददाता सम्मेलन किया। इस मौके पर यहां आसनसोल साउथ थाना आईसी कौशिक कुंडू, आसनसोल साउथ पुलिस पोस्ट प्रभारी संजीव दे तथा साउथ थाने के तमाम अधिकारी उपस्थित थे l इस मौके पर आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसी ने कहा कि आज आसनसोल साउथ पुलिस पोस्ट के प्रभारी संजीव दे को खबर मिली कि होटल आसनसोल इन में पांच व्यक्ति आकर ठहरे हुए हैं और उनके पास एक बेहद बिरला प्रजाति का तक्षक सांप है। जिसे वह आसनसोल में बेचने के फिराक में है। उन्होंने कहा कि यह खबर सुनते ही संजीव दे आसनसोल साउथ पीपी की टीम के साथ होटल पहुंचे और उन लोगों से पूछताछ शुरू कर दी l जब उनकी बातों में विसंगति पाई गई तो उनसे और ज्यादा पूछताछ की गई लेकिन उन्होंने उस तक्षक सांप के बारे में कोई दस्तावेज पेश नहीं किया। इसके बाद पांचो को हिरासत में लिया गया और कल उन्हें आसनसोल अदालत में पेश किया जाएगा। पांच में से दो व्यक्ति हीरापुर के रहने वाले हैं बाकी तीन उत्तर 24 परगना के शासन तथा देगंगा के हैं ।
