पुरलिया लोकसभा के तृणमूल उम्मीदवार शांति राम महतो ने भरा नामांकन

पुरुलिया : लोगों ने भाजपा को खारिज कर दिया है, लोग हमेशा तृणमूल के साथ हैं। यह बात तृणमूल कांग्रेस के पुरुलिया लोकसभा प्रत्याशी शांतिराम महतो ने कही। पुरुलिया लोकसभा क्षेत्र से तृणमूल उम्मीदवार शांति राम महतो ने रंगारंग जुलूस के माध्यम से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
शांतिराम महतो मंगलवार की सुबह चिड़का बनेश्वरधाम शिव मंदिर में पूजा करने के बाद पुरुलिया शहर के रांची रोड पहुंचे। पुरुलिया लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से तृणमूल कार्यकर्ता बाइक जुलूस के साथ रांची रोड पर एकत्र हुए। वहां से तृणमूल उम्मीदवार शांति राम महतो पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ शहर के एक हिस्से से होते हुए जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। इस जुलूस में हजारों की संख्या में तृणमूल कार्यकर्ताओं की मौजूदगी देखी गई। बाद में, तृणमूल उम्मीदवार शांतिराम महतो ने तृणमूल प्रतिनिधियों के साथ जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय में नामांकन पत्र जमा किया। पत्रकारों से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि वह जीत को लेकर आशान्वित हैं। लोग हमारे साथ हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जनता ने बीजेपी को नकार दिया है।
लोग हमेशा हमारे साथ हैं और हम हमेशा लोगों के साथ हैं। इसलिए आज मुझे प्राकृतिक खतरों पर विजय प्राप्त करते हुए कार्यकर्ता समर्थकों का उत्साह देखकर बहुत गर्व हो रहा है। आप जानते हैं ये लड़ाई संविधान बचाने, मानवाधिकार की लड़ाई है। देश को बचाने की लड़ाई है। इसलिए जनता के इतने उत्साह और आशीर्वाद से हम जीतेंगे इसमें कोई संदेह नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *